करतार, बादशाह सिने प्लेक्स का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

गुरूवार को पुलिस  अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की धर्म पत्नी आकांक्षा  ने करतार और बादशाह सिने प्लेक्स का उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रों के बीच हुये उद्घाटन अवसर अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे। करतार और बादशाह सिने प्लेक्स के दो स्क्रीन पर दर्शक अत्याधुनिक तकनीक से बने हाल में सिनेमा का आनन्द ले सकेंगे।

सरदार कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि उनके पिता स्वर्गीय करतार सिंह 1949 -50 में पाकिस्तान से विस्थापित होकर बस्ती आये थे और तत्कालीन सिद्धार्थनगर के बांसी जनपद में निवास के बाद बस्ती में करतार और बादशाह सिनेमा की नींव डाली। दोनों सिनेमा हाल लम्बे समय तक चले और बीच में ऐसा दौर आया जब दोनों सिनेमा हाल बंद हो गये थे। इसे फिर से नये कलेवर के साथ शुरू किया गया था। करतार सिंह के दो पुत्र थे छोटा बेटा लुधियाना चला गया। पुनः करतार और बादशाह को नये कलेवर में शुरू किया गया है। अब दर्शकों को बेहतर सिनेमा देखने के लिये अन्य महानगरों की ओर नही दौड़ना पड़ेगा। हाल को अत्याधुनिक तकनीक से लैश किया गया है। दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट ने अपने बाबा स्वर्गीय सरदार करतार सिंह के सपनों को साकार किया।
सिनेमा स्वामिनी हरिसरन कौर एवं दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट, रश्मितकौर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से केशरी नरायन त्रिपाठी, लाडले हैदर रिजवी, राणा सिंह, श्यामदेव पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, नन्दलाल अ्रग्रवाल, डा. अरूण, लक्ष्मी अरोरा के साथ ही अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन