डॉ. कमलेश पाण्डेय के निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सक्सेरिया  इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य, कवि, साहित्यकार डॉ. कमलेश पाण्डेय के निधन से शोक की लहर है। शुक्रवार को साहित्यिक संस्था शव्द सुमन की ओर से आवास विकास स्थित  कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
चिकित्सक एवं साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि कूरहापट्टी पृथी निवासी डॉ. कमलेश पाण्डेय से शिक्षा ग्रहण करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उनकी स्मृतियां सदैव मानस पटल पर रहेंगी। साहित्यकार डा. त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने कहा कि ‘आकांक्षा’ कथा संग्रह, कविता संग्रह ‘अन्तर्लय’ एवं अनेक पुस्तकों के रचयिता डॉ. कमलेश पाण्डेय का निधन सामाजिक और साहित्य क्षेत्र की बड़ी क्षति है। वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि डॉ. कमलेश पाण्डेय की विद्वता, सहजता मन को छू जाती थी, कवि हृदय डा. पाण्डेय की अनुपस्थिति सदैव खलेगी।
डॉ. कमलेश पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालोें में सत्येन्द्रनाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, डा. आर.जे. सिंह, डा. ज्ञानेन्द्र द्विवेदी दीपक, श्रीमती सरोज सिंह, अशोक कुमार शुक्ल, रहमान अली रहमान, जय प्रकाश गोस्वामी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन