ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शासन के निर्देश पर जिले में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र द्वारा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई। उन्होंने शपथ दिलाया कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवंशियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आगे शपथ दिलाया कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आसाराम वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, नाजिर मुज्तबा, रामकुमार, अशोक मिश्रा, शिव शंकर, राघव शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, पतिराम, शिवकुमार उपाध्याय, बृजेश कुमार, अशोक कन्नौजिया, सत्येंद्र पांडे, संतोष सिंह, कन्हैया, छैल बिहारी ओझा आदि उपस्थित रहे।