ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

तीसरी लहर रोकने को त्योहारों पर भी रहे कोविड प्रोटोकॉल का ख्याल

– आने वाले कुछ महीनों में रहेगी त्यौहार की धूम, बढ़ सकता है खतरा

– 18 साल की उम्र वाले जल्द से जल्द लगवाएं कोविड का टीका

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

आने वाले चार-पांच महीने में देश व प्रदेश में त्योहारों की धूम रहेगी। कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, नवरात्र, दशहरा, दीपावली, बाल दिवस और क्रिसमस जैसे बड़े पर्व इस दौरान मनाए जाएंगे। इन त्योहारों को विशेषकर अपने घर-परिवार और समुदाय के बीच मनाने की खास परम्परा रही है, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए इसमें विशेष सावधानी बरतने और परंपराओं में कुछ जरूरी बदलाव लाने की भी जरूरत है।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत अगर त्यौहार मनाएं जाएंगे तो इनका रंग आगे भी बरकरार रहेगा। इसी के साथ समुदाय को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से भी महफूज बनाया जा सकेगा। एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का कहना है कि इसके लिए जरूरी है कि अगर आप 18 साल के हैं और अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है तो बिना समय गंवाएं जल्द से जल्द टीका लगवा लें, और त्योहारों की धूम में भी मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता को न भूलें। बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के नेतृत्व में शासन का पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो।

इसके लिए ज्यादा से ज्यादा कोविड टीकाकरण व कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा के दौरान भी खास सतर्कता बरतें और कोशिश करें कि इस दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर लम्बी यात्रा न करें। संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर उन्हीं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हम सभी ऐसा उपाय करें कि देश में तीसरी लहर की स्थिति ही न बन सके। बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों को तो खास तौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे पूजा पंडाल और मेला आदि में शामिल होने से बचना चाहिए, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते संक्रमण की जद में जल्दी आने की सम्भावना रहती है।

रखें कोविड प्रोटोकॉल का ख्याल

किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होते समय कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखें। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए हर किसी का  स्वस्थ स्वास्थ्य व्यवहार को अपनाना बहुत जरूरी है। सार्वजनिक स्थलों पर खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल या टिश्यू पेपर से अवश्य ढक लें, और टिश्यू या मॉस्क को बंद डस्टबिन में ही डालें। हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से स्वच्छ कर लें। प्रयास करें कि घर के बने खाने-पीने के सामान का प्रयोग करें। बाहर की वस्तु कई हाथों से होकर पहुंचती है, जिससे खतरा बढ़ जाता है।

यात्रा के दौरान रखें जरूरी ख्याल

त्योहारों पर अपने घर या रिश्तेदार के यहां जा रहे हैं, तो सार्वजनिक वाहनों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। यात्रा के दौरान मॉस्क से नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें। एक दूसरे से उचित दूरी बनी रहे, बस-ट्रेन की खिड़की आदि को अनावश्यक छूने से बचें, सेनेटाइजर को जरूर पास रखें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। यात्रा के दौरान बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें।