आशनाई के चक्कर मे चली गयी नौकरी, इनाम मे मिला मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

जिले के दुबौलिया थाने पर तैनात दरोगा को आशनाई के चक्कर मे अपने नौकरी से भी हाथ धोना पडा। आईजी बस्ती रेंज ने एसपी बस्ती के रिर्पोट पर आरोपित दरोगा को बर्खास्त कर दिया है।। इधर ग्रामीणों ने आरोपी दरोगा के विरूद्व आपराधिक धाराओं के दुबौलिया थाने मे अभियोग पंजीकृकराया है।

जिले के दुबौलिया थाने पर तैनात एक दरोगा को एसपी के रिपोर्ट पर आईजी ने बर्खास्त करने की संस्तुति की है।बताया जाता है उक्त दरोगा को आशनाई के चक्कर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गयी है।विभाग के इस कार्यवाही से महकमें हड़कंप मच गया है।बताया जाता है की क्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम गांव में दारोगा को ग्रामीणों ने गुरूवार की भोर में एक घर से निकलते हुए घेरकर पकड़ लिया था,आरोप है कि दारोगा ने अपने को बचने के लिए सर्विस रिवाल्वर से फायर भी किया था।जिस पर उत्तेजित ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर बांध कर पीटा था।बाद में थाना प्रभारी के आने के बाद दारोगा को ग्रामीणों ने मुक्त किया था।एसपी ने मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ को मौके पर भेंजा था जहां से रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने पुलिस महानिरीक्षक को रिपोर्ट भेंजी थी।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन