Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के योजना बैठक में बनी बूथ स्तर की रणनीति

जनता से सीधा संवाद बनायें कार्यकर्ता-सतीश द्विवेदी

देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से फिर बनेगी मजबूत सरकार- महेश शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के सामने स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियोें ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। बूथ स्तर पर समीक्षा के साथ ही लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के पक्ष में वातावरण का सृजन करें।
बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पिछले 4 वर्षो में बस्ती सदर  विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का संजाल बिछाने के साथ ही मुण्डेरवा चीनी मिल का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। कहा कि कोरोना संकट काल में भी विकास का सिलसिला अनवरत जारी है। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा के साथ ही परिषदीय विद्यालयों का काया कल्प कराया जा रहा है। कहा कि मुण्डेरवा में आई.टी.आई. खुल जाने से छात्रों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान सुलभ होगा। उन्होने मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियोें का आवाहन किया कि वे विकास कार्याें के  आधार पर जनता के बीच जांय और उनका विश्वास जीते।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। कहा कि कोरोना संकट के बावजूद जिस प्रकार से विकास कार्य कराये गये हैं वह एक उदाहरण है। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे केन्द्र, राज्य सरकार के नीति कार्यक्रम को घर-घर लेकर जांय और यदि कोई समस्या हो तो उसका प्रभावी समाधान कराने में सहयोग करें।
विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि उनकी ताकत से ही भाजपा पुनः सरकार बनायेगी। बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को मतबूत बनाये रखना है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्र, राजेन्द्र नाथ तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ प्रत्युष विक्रम सिंह, अखण्ड सिंह, वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रजीत चौहान, अजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, दिलीप भट्ट, सुनील गुप्ता, अमरेश पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, विनय यादव, अनूप खरे, शरद सिंह रावत, संध्या दीक्षित, शिवा त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, सतीश सोनकर, विमल पाण्डेय, सुरेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, विमल पाण्डेय, अरूण भारती, श्याम बिहारी गौड़, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि सिंह ने किया।

सदैव याद किया जायेगा कल्याण सिंह का योगदान- दयाराम चौधरी

भारतीय जनता पार्टी बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि देश ने एक समर्पित निष्ठावान नेता खो दिया है। दयाराम चौधरी ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि आन्दोलन के वे बड़े नेता थे और उनकी आंखों के सामने भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण आरम्भ हुआ। कहा कि गरीबों, वंचितों के लिये वे सदैव संघर्ष करते रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, जगदम्बा चौधरी, राजन पाण्डेय, सुरेश  चौधरी, राघवेन्द्र पाण्डेय, अंकुर श्रीवास्तव, श्याम भवन चौधरी, दीपक नायक, अर्जुन अजीत आदि शामिल रहे।

कल्याण सिंह का निधन एक युग का अंत- संजय प्रताप जायसवाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि देश ने एक समर्पित राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और श्रीराम मंदिर के लिये सत्ता को ठुकरा देने वाले साहसिक व्यक्तित्व को खो दिया। कहा कि कल्याण सिंह का निधन एक युग का अंत है। नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिये।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जयेश प्रताप, मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, अमर सोनी, उमेश ठाकुर, विक्की गुप्ता, महेन्द्र सिंह, उमेश यादव, पिन्टू यादव, महेश सिंह, श्याम कुमार आदि ने श्रद्धां सुमन अर्पित किया।

गरीबों की आवाज थे कल्याण सिंह- संजय चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वे जमीनी स्तर के बड़े नेता थे।  गरीबों, पिछड़ों, वंचितोें की आवाज को उन्होने सदैव मुखर किया। श्रीराम जन्म भूमि निर्माण के लिये उन्होने सत्ता की भी परवाह नहीं किया। ऐसे महान नेता का योगदान युगों तक याद किया जायेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रजनीश चौधरी, अखिलेश चौधरी ‘विक्की , आलोक सिंह सरकारी, पंकज श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, अनिल कुमार पाण्डेय, जीवन चौधरी लारा, मोहर चौधरी आदि शामिल रहे।