मेहदी रचाओ प्रतियोगिता मे अन्नू प्रथम

प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब की महिला विंग की ओर से महामंत्री प्रतिमा श्रीवास्तव के मड़वानगर स्थित आवास पर मेहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ऐसे प्रतिभागियों को अवसर प्रदान किया गया जिन्हे अपना हुनर दिखाने के लिये प्लेटफार्म नही मिलता। गीता मोहन एवं शालिनी मिश्रा प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं। क्रमशः अन्नू को प्रथम, आंचल को द्वितीय और रंजना को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में साधना गौड़, मनसा, खुशी, प्रिया, अर्चना, अन्जू, सविता, सीमा, मीना, पिंकी, कोमल, शीतल, रिंकी गौतम, रिया गुप्ता, सोनिया कसौधन सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्लब की अध्यक्ष संध्या दीक्षित ने कहा समाज मे ऐसी तमाम प्रतिभायें हैं जिन्हे अवसर और मंच मिले तो वे जनपद का मान बढ़ा सकती हैं। चित्रांश क्लब का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रतिभागियों का आत्मबल बढ़ायेगा। उन्होने सभी पदाधिकारियों व प्रतिभागियों को कार्यक्रम को सार्थक और सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया। क्लब की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, संध्या पाण्डेय, संज्ञा श्रीवास्तव, शीला पाठक, आभा बाजपेई, अपराजिता, रेनू श्रीवास्तव तथा गीता पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा। क्लब की पदाधिकारियों ने कहा आगे इसी तरह और भी रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन