ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक में डीएम ने की पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति के की समीक्षा  की गयी।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी  दीपक मीणा ने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिया कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि मुद्रा लोन तथा भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबध में व्यापारियों को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि बांसी और शोहरतगढ़ में बिजली के जर्जर तारो को बदलवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को प्रत्येक बैंक शाखाओ पर हैण्लिंग चार्ज सूची नोटिस बोर्ड पर चस्ता कराने तथा उसकी सूची उपायुक्त उद्योग के माध्यम से व्यापारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपायुक्त उद्योग को व्यापारियों की शिकायतो को रजिस्टर में अंकन करने का निर्देश दिया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, पी0डी0 सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, लीड बैंक अधिकारी, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, जिला श्रम प्रर्वतन अधिकारी लीलाधर, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, शाखा प्रबन्धक नौगढ़ तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।