सास-बहू सम्मेलन में अब बेटे भी होंगे शामिल

– सास-बहू के बीच होगी गुब्बारा प्रतियोगिता, मिलेगा इनाम
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ 0प्र0।
मिशन परिवार विकास वाले जनपदों में 20 सितम्बर से एक माह तक आयोजित होने वाले सास-बहू सम्मेलन में अब बेटे भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से इसे सास-बेटा-बहू सम्मेलन का नाम दिया गया है। यह पहली बार है जब बेटे को भी इस आयोजन में शामिल किया जा रहा है। सम्मेलन में सास-बहू के बीच गुब्बारा व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजेताओं को इनाम भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का  उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बनाना है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि बस्ती जनपद मिशन परिवार विकास वाले जनपदों में शामिल है। जिले में उपकेंद्र स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वर्ष 2017-18 से सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सास और बहू के मध्य समन्वय एवं संवाद स्थापित कर उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर परिवार नियोजन कार्यक्रम को रूचिकर बनाना है।  खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से इसे और बेहतर किया जाएगा। ऐसा करने से प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं, व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि परिवार में प्राय:सभी निर्णय पुरुषों द्वारा लिए जाते हैं, इसे देखते हुए इस बार सम्मेलन में बेटों (बहू के पति) को भी शामिल किया गया है।
इन परिवारों को किया जाएगा आमंत्रित
– एक वर्ष के दौरान के नव विवाहित दंपति
– एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं
– परिवार नियोजन का साधन न अपनाने वाले दंपति
– ऐसे दंपति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
– आदर्श दंपति(विवाह से दो वर्ष बाद पहला बच्चा हुआ हो, पहले से दूसरे बच्चे में न्यूनतम तीन वर्ष का अंतर हो, दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थायी साधन अपनाया हो)
गुब्बारे खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान आधे घंटे के लिए गुब्बारे का खेल आयोजित किया जाएगा। इस खेल में चार परिवार प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्येक परिवार को अलग-अलग संख्या में क्रमश: एक, दो, तीन तथा पांच गुब्बारे वितरित किए जाएंगे। खेल के माध्यम से परिवार को सीमित एवं छोटे परिवार का महत्व बताया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सही जवाब देने वाले परिवार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में आदर्श दंपति के अनुभव को भी साझा किया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन