ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बस्ती में पत्रकारों की कार्यशाला 29 अगस्त को

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

वेब मीडिया एसोसियेशन की ओर से मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर 29 अगस्त को 11.00 बजे से पत्रकारों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 4 घण्टे की इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिये अब तक 20 पत्रकारों ने अपना पंजीयन करा लिया है। इच्छुक जन बगैर किसी भेदभाव के इसमे हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी एसोसियेशन के संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने दी।

उन्होने बताया कि कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्रनाथ तिवारी, प्रदीपचन्द्र पाण्डेय एवं पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ प्रसाद यादव पत्रकारों को अपने अपने निर्धारित विषयों पर जानकारी देंगे। इस दौरान पत्रकारों की लेखन क्षमता का परीक्षण भी होगा। बाद में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पत्रकार, कवि एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा करेंगे। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये एसोसियेशन के पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुटे हैं।