ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

5 रूपया प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के साथ धोखा-दिवान चन्द

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष एवं सहकारी गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने केन्द्र सरकार द्वारा अगले पेराई सत्र के लिये 5 रूपया प्रति क्विंटल एफ.आर.पी. घोषित किये जाने पर चिन्ता व्यक्त किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने कहा कि एक ओर तो केन्द्र सरकार किसानों की आय दो गुना कर देने की बात करती है दूसरी ओर गन्ना मूल्य केवल 5 क्विंटल प्रति क्विंटल बढाये जाने की घोषणा गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक है। कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं, डीजल के साथ ही मजदूरी आदि में तेजी से वृद्धि हुई है ऐसे में गन्ना मूल्य की कीमत कम से कम 450 रूपया प्रति क्विंटल बढाया जाना चाहिये।
भाकियू नेता ने कहा कि चीनी मिलें अब गन्ने से चीनी के साथ ही अनेक उत्पाद बना रही है और ऐथनाल का उत्पादन बढाया गया है, इसका लाभ किसानों को नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने तो अपने पूरे कार्यकाल में गन्ने की कीमत में कोई बढोत्तरी नहीं किया। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का अरबो रूपया बकाया है। ऐसे में किसान हित की बात किया जाना बेमानी है।
उन्होने चेतावनी दिया कि यदि गन्ने का मूल्य 450 रूपया प्रति क्विंटल  न किया गया तो भाकियू आन्दोलन करने को बाध्य होगी।