ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधों की निगरानी करेगा भारत सरकार का पोर्टल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

जनपद में ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, समाजिक सुरक्षा और व्यवसायिक, स्वरोजगार में प्रशिक्षण, आर्थिक सहयोग का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। उक्त जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तैयार पोर्टल जतंदेहमदकमतण्कवेरमण्हवअण्पद पर आनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था, तथा मार्ग निर्देश संबंधी जानकारी उपलब्ध है।
उन्होने बताया कि ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधों की निगरानी करने और मामलों को समय से पंजीकृत करने, जॉच व अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए जिले में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के प्रभार में ट्रांसजेण्डर सुरक्षा सेल भी स्थापित की जायेंगी। उन्होने बताया है कि भारत सरकार की अधिसूचना दिनॉक 29 सितम्बर 2020 द्वारा प्राख्यापित प्राविधानों में उभयलिंगी व्यक्तियों के पहचान पत्र निर्गत करने की व्यवस्था भी की गयी है।
उन्होने बताया कि ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों की शिकायत के निस्तारण हेतु प्रत्येक प्रतिष्ठान में शिकायत अधिकारी नामित किया जायेंगा, जो निर्दिष्ट व्यवस्थानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन