सोगवारों ने मनाया कर्बला के शहीदों का मनाया दसवां

–  इमामबाड़ा शाबान मंजिल में हुआ मजलिस का आयोजन
– नगपुर, जलालपुर की अंजुमने-सज्जादिया ने की नौहाख्वानी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0। 

 कर्बला के शहीदों के दसवें पर सोमवार की रात इमामबाड़ा शाबान मंजिल में मजलिस व नौहाख्वानी का आयोजन हुआ। सोगवारों ने नौहा व मातम करके शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। अम्बेडकर नगर जिले के नगपुर, जलालपुर की अंजुमने-सज्जादिया ने मुख्य रूप से मातम व नौहाख्वानी की।
अंजुमने सज्जादिया के नौहाख्वा डॉ. ऑफताब रजा ने हजरत जैनब, हजरत कासिम के नौहे पेश किए। अंजुमने इमामिया गांधी नगर के सुहेल हैदर व सोनू ने नौहा पेश किया। इससे पूर्व इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ। मोहम्मद रफीक व उनके साथियों ने सोज व सलाम पेश कर कर्बला की मंजरकशी पेश की। मजलिस को मौलाना हैदर मेंहदी ने खिताब फरमाया। उन्होंने कहा कि अल्लाह के फरमान पर हम पैगम्बर व उनकी आल से मोहब्बत करते हैं। उनकी खुशी में खुशी मनाते हैं, जबकि उनके गम में गम मनाते हैं। कर्बला एक ऐसा वाकया है, जिसे तारीख का सबसे ज्यादा दर्दनाक वाकया कहा जाता है। कर्बला की घटना के बाद पैगम्बर के घर वालों ने जिस तरह से शहीदों की याद मनाई, हम उसी तरह आज भी शहीदों की याद मनाते चले आ रहे हैं। यजीद और उसकी विचारधारा के मानने वालों की लाख मुखालिफत के बाद भी आज गमे हुसैन पूरी दुनिया में कायम है।
मौलाना अली हसन, जीशान रिजवी, शम्स आबिद, राजू, जैन, अन्नू, अरशद आबिद, मुन्ने, तकी हैदर, मेराज हैदर, फहीम, सफदर रजा, नजफी, जावेद, शमसुल हसन काजमी, हसनैन रिजवी, अनवार काजमी सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन