किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया चक्का जाम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को विशाल फाउन्डेशन की अध्यक्ष डॉ. बबिता शुक्ला के नेतृत्व में किसानों, स्थानीय नागरिकों ने बस्ती गनेशपुर मार्ग पर मूडघाट पुल के निकट चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. बबिता शुक्ला ने कहा कि ढोरिका, मूडघाट, गनेशपुर, हवेली खास आदि गांवों के समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होने चेतावनी दिया कि यदि कुंआनों की बाढ से प्रभावित गांवों की समस्या हल न हुई तो वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगी।

शहर कोतवाल के पहुंचने और आश्वासन देने पर चक्का जाम समाप्त हुआ। चक्का जाम करने वालों में आशा देवी, हरिश्चन्द्र चौहान,  परमवीर के साथ ही क्षेत्रीय किसान शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन