Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लूट की घटना का सफल अनावरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम हुई सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

20 जून 2021 को महसो शराब की दुकान में हुए रुपये 1,98,000/- की लूट की घटना का सफल अनावरण व कोविड-19 में सर्वोत्तम उत्कृष्ट कार्य हेतु “जय पूर्वांचल व्यापार मंडल” महसो लालंगज बस्ती के पदाधिकारी अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद कसौधन, उपाध्यक्ष शिवाजी, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण, महामंत्री राजकुमार के नेतृत्व व तत्वाधान में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परीक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा, थानाध्यक्ष लालगंज रोहित कुमार उपाध्याय, चौकी प्रभारी रखौना बाजार उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र, चौकी प्रभारी कुदरहा उ0नि0 शशिकांत, चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 विनय प्रताप सिंह, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम उ0नि0 योगेश सिंह, प्रभारी एंटी वेहीकिल थेफ़्ट टीम उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह मय टीम हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल अजय यादव, का0 अमरजीत सरोज को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र वितरण के दौरान भारी मात्रा में जनता के लोग उपस्थित रहे ।