ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित-नरेश उत्तम पटेल

सुमन सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरूवार को ‘खेत, खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, ‘किसान- नौजवान- पटेल यात्रा’ लेकर   रूधौली विधानसभा क्षेत्र के मानिकचंद पहुंचे। यहां राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह के नेतृत्व में  माल्यार्पण, अंगवस्त्र भेट कर एवं चांदी का मुकुट पहना कर उनका स्वागत किया गया ।
नरेश उत्तम पटेल ने अपने  सम्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार में महिलायें असुरक्षित हैं, आये दिन उत्पीड़न, दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं किन्तु उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर कीमतों के मंहगा होने का सीधा असर महिलाओं पर पड़ा है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में लोग एकजुट होकर सपा की सरकार बनायेंगे जिससे समस्याओं का समाधान हो, लोगों को न्याय मिले।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी  ,विधान परिषद सदस्य सन्नी यादव , सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव , पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव ,राजन सिंह ,मनीष राणा ,गुड्डू पाण्डेय ,संतोष पाण्डेय ,बादाम पाण्डेय ,गीता श्रीवास्तव ,साकेत श्रीवास्तव ,सुधीर सिंह ,यशवंत ,रवि ,इरफान ,वसीम खान ,शुभम गौड़ ,आशुतोष श्रीवास्तव , कौशिल्या ,माला , के साथ स्थानीय लोग ,पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।