ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पोल्टी फार्म से चाकू के नोंक पर मुर्गा लूटने वाले तीन लुटेरे धरे गये

आपने लूट की अनेकों घटनाओं को देखा और सुना होगा लेकिन मुर्गा लूटने की घटना शायद नही सुनी होगी। अब मुर्गे भी लूटे जा रहे हैं। छावनी थाना क्षेत्र मे तीन लुटेरों ने पोल्टी फार्म से चाकू के नोंक पर 10 कंन्तल मुर्गा लूट कर फरार हो गये। तीनों मुर्गा लुटेरों को पुलिस ने लूटे ये मुर्गों व चाकू के साथ धर दबोचा है।

थानाध्यक्ष छावनी आलोक कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा  09.09.2021 को समय 06.40 बजे  10 कुंतल मुर्गी व, 1500 रुपया लूटने वाले चार अभियुक्तों को चाकू के साथ रामजानकी मार्ग से गिरफ्तार कर लूट के समान को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 247/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम ननकू पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. अनुराग सिंह पुत्र अरुण प्रताप सिंह निवासी हेंगापुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
2. सर्वेश सिंह पुत्र श्याम सुन्दर सिंह निवासी साड़पुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
3. वेद प्रकाश तिवारी पुत्र रामाकान्त तिवारी निवासी साड़पुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
4. ननकू पुत्र जमील निवासी विशेषरगंज मछली मण्डी थाना दुबौलिया बस्ती ।

बरामदगी का विवरणः-
1. घटना में प्रयुक्त पिकअप गाडी UP51AT4534 ।
2. लगभग 10 कुन्तल मुर्गिया (कुल कुमती 95000/-) रुपये ।
3. कुल 1500/- रुपया ।
4. एक अदद नाजायज चाकू ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 07.09.2021 को थाना छावनी पर श्री दुर्गेश कुमार निवासी मझौवादूबे द्वारा सूचना दिया गया कि चार अज्ञात व्यक्ति मेरे मुर्गी फार्म पर आकर 10 कुन्तल मुर्गिया अपने पिकप पर लदवाकर चाकू दिखाते हुए मेरे जेब से 1500 रुपया छिनकर जान से मारने की धमकी देकर मुर्गियो सहित फरार हो गये ।
जिसके सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/2021 धारा 392/506 IPC पंजीकृत किया गया ।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि आज इन मुर्गियो को बेचने के लिये ले जा रहे थे । गिरफ्तार व्यक्तियो में से एक के पास से नाजायज चाकू व एक के पास से लूट के 1500 रुपये व पिकम में उक्त मुर्गिया लदी हुई पायी गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 IPC की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1.  थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव थाना छावनी, उ0नि0 श्री पवन कुमार मौर्य, का0 विनोद कुमार, का0 पंकज यादव, का0 अमरजीत यादव थाना छावनी जनपद बस्ती ।