संवैधानिक संकट से गुजर रहा है देश- यशपाल सिंह

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की समीक्षा बैठक में मुद्दों पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी यशपाल सिंह एडवोकेट ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक कर सांगठनिक स्थितियों की जानकारी प्राप्त किया। अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने उन्हें गतिविधियों की जानकारी दी।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि देश गंभीर संवैधानिक संकट से गुजर रहा है। बाबा साहब के  संविधान के साथ सत्तारूढ ताकतें  संविधान को समाप्त कर देना चाहती हैं, ऐसे में संवैधानिक मूल्यों, परम्पराओं की रक्षा के लिये अधिवक्ता समाज के लोग ‘संविधान बचाओ संकल्प यात्रा’ के माध्यम से गांव- गांव बूथ स्तर पर जन जागरण का दायित्व निभायें। समीक्षा बैठक में सपा के मिशन 2022 की सफलता पर विचार विमर्श किया गया।

इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने  यशपाल सिंह ने दीवानी कचहरी में उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। समीक्षा बैठक एवं स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राम अधार सोनकर, चन्द्रपाल सिंह, अंकुर सिंह, रविचन्द्र यादव, जितेन्द्र चौधरी, आज्ञाराम यादव, रामनरेश चौहान, केशवराम यादव, भरतराम चौधरी, मारूत शुक्ल, वीरेन्द्र यादव, नरेन्द्र पाण्डेय, अभय पाण्डेय, अनिल यादव, सत्येन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, प्रशान्त यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, प्रदीप, खुशबू गौड़, फातिमा खातून के साथ ही महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन