ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिले मे आगमन पर जवानों का लोगों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं चौरीचौरा शताब्दी समारोह आयोजन की श्रृंखला में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवम सशक्त सीमा बल द्वारा आयोजित साइकिल रैली आसाम के तेजपुर से होते हुए बस्ती पहुँची। जनपद के प्रवेश द्वार बड़ेबन फ्लाईओवर पर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन एवम रोट्रैक्ट क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

स्वागत से अभिभूत श्यामल कुमार निरीक्षक एवम कमाडिंग आफिसर अमित सिंह ने कहा कि सेना के प्रति ये जज़्बा देखकर हर सेनानी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव सचिव डॉ एस के त्रिपाठी ने कहा कि रोटरी अपने साहचर्य के लिये जानी जाती है आज का कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है। प्रेक्षागृह में आयोजित स्वागत समारोह में साइकिल यात्रियों को एक स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर राम विनय पांडेय, महेंद्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, रोट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष ईना लखमानी, सचिव अनमोल शाही, जागृति सिंह, शाम्भवी सिंह, अश्विनी सिंह, खुशी गुप्ता, शिवानी गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।