सांसद जगदम्बिका पाल ने किया फीता काटकर आक्सीजन प्लान्ट का उद्घाटन

 कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगरउ0प्र0।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला सयंुक्त चिकित्सालय (एम0सी0एच0 विंग) में बने आक्सीजन प्लान्ट का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात राजकीय स्वशासी मेडिकल कालेज में में एक गेाष्ठी का आयोजन किया गया।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिटेंड को सौभाग्यशाली समझें। इस धरती से बुद्ध भगवान ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया था, अब आने वाले समय में कॉलेज के चिकित्सक भी पूरे विश्व में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान देने का संदेश देने में सफल होंगे। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित विचार ंगोष्ठी में सांसद ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम रही। यही कारण रहा कि इतिहास में पहली बार इनके सम्मान में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की ओर से कई अहम कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद की श्रेणी में लाकर जिले को अग्रणी जनपद में लाकर इसके विकास को बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य की भूमिका अहम है। इसको साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हैं।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यह मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण साबित होगा। इस मेडिकल कालेज से यहां के लोगो को बेहतर सुविधा मिलेगी। अंत में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और मेडिकल कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कनिका मिश्रा द्वारा किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सन्दीप चैधरी, सीएमएस डॉ. नीना वमा, डीडीओ शेषमणि सिंह, डॉ. अनूप यादव, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सना जमाल, डॉ. एकता द्विवेदी, डॉ. शिल्पी गंगवार, डॉ. प्रतिभा, डीसी पाठक, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, एसपी अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन