प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें विभागीय अधिकारी-जिलाधिकारी

समाधान दिवस में सुनवायी के दौरान कुल 140 मामले आयें, इसमें 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि सभी विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील सदर सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या सुन कर तथा आवश्यक होने पर मौका मुआयना करके समाधान करें। इसके साथ ही प्रतिपक्ष को सुना जाय तथा जटिल मामलों में स्थलीय सत्यापन भी कराया जाना चाहिए।
उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत का गुणवत्तपूर्ण निस्तारण होने पर फरियादी को बार-बार दौड़ना नही पडेंगा और लोगों का प्रशासन के प्रति आस्था व विश्वास बढेंगा। समाधान दिवस में सुनवायी के दौरान कुल 140 मामले आयें, इसमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनूप कुमार, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश पासवान, पूजा पाल, सावित्री देवी, रामनगीना यादव, हेमन्त सिंह, संतोष कुमार, रेहान फारूकी, अमित श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा भारी संख्या में फरियादी उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन