ब्रेकिंग न्यूज़
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी

विधायक संजय ने चौपाल में गिनाई उपलब्धियां, प्राथमिक शिक्षा  को बेहतर बनाने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधारने, संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, चरणबद्ध ढंग से विद्यालयोें का सुदृढीकरण और सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायें। यह विचार मंगलवार को रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने  रामनगर विकास खण्ड के  कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नरखोरिया (कम्पोजिट) एवं प्राथमिक विद्यालय करैली में डेस्क बेंच का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया। इसी क्रम में उन्होने रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करमहिया उर्फ तुरकौलिया में चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जनसुनवाई करते हुये लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होने लोगों की समस्याओं को सुनते ही कहा कि चौपाल में जो प्रमुख विन्दु आये हैं उसका प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा।

चौपाल में आये लोगों की समस्याओं को सुनते हुये विधायक संजय ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी विकास योजनाओं का लाभ दिलाने में रिश्वत की मांग करता हो तो सीधे उन्हें सूचना दें। कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कार्यक्रमों में मुख्य रूप से राम नगर ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ल, नीरज कुमार सिंह, एकता सिंह, जितेन्द्र कुमार के साथ ही मनोज सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय,  जयेश प्रताप जायसवाल, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, रवि जायसवाल, उमेश यादव, अनिल सिंह, विक्की गुप्ता, उमेश ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।