केन्द्रीय मंत्री ने लगाया आंवला का पेड़, औषधीय पार्क में लगे वृक्षो को भी देखा

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

शिक्षा, एवं कौशल विकास और उद्योग उपक्रम मंत्री भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान जी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, मधुबेनिया में बने मनरेगा औषधीय पार्क में आंवला का पेड़ लगाया गया तथा औषधीय पार्क में लगे वृक्षो को देखा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के साथ मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिशु कल्याण, उ0प्र0 सरकार जय प्रताप सिंह, मा0 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, सांसद राज्यसभा बृजलाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ चैधरी अमर सिंह, जनपद महराजगंज विधायक विधानसभा क्षेत्र-सिसवा प्रेमसागर पटेल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह उपस्थित थे।
इसके पश्चात केन्द्रीय विद्यालय के बच्चो द्वारा परिषदीय विद्यालय के बच्चो के साथ टिफिन शेयर किया गया जिसमें केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा केन्द्रीय विद्यालय/परिषदीय विद्यालय के बच्चो से बात की गयी तथा बच्चो के साथ भोजन भी किया। इसके पश्चात श्री प्रधान द्वारा पोषण सप्ताह के अवसर पर लगाये गये स्टाल का अवलोकन किया गया। कंन्द्रय मंत्री श्री प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में उपस्थित सभी बच्चो, मा0 जनप्रतिनिगिण, जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इससे बच्चो का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चो को कुपोषित होने से बचाना सिर्फ परिवार की ही जिम्मेदारी नही है हम सब की जिम्मेदारी है कि बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार मिलता रहे। रोटी दाल के अलावा सभी पोष्टिक चीजें बच्चो को खाने के लिए मिलना चाहिए। केन्द्रीय विद्यालय के बच्चे तथा परिषदीय विद्यालय के बच्चो को टिफिन शेयरिंग का कार्यक्रम माह मे ंएक बार अवश्य कराये। केन्द्रीय मंत्री द्वारा जिला प्रशासन, ग्राम प्रधान मधुबेनिया वजहुल कमर, तथा प्रधानाध्यापक शब्बीर अहमद की प्रंशसा की गयी।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है और हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि भारत सरकार के शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी हम सभी लोगो के बीच में केन्द्रीय विद्यालय और परिषदीय विद्यालय के बच्चो के टिफिन शेयरिंग कार्यक्रम में उपस्थित है। मंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रसोई गैस उपलब्ध कराया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल जी ने मा0 केन्द्रीय मंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से परिषदीय विद्यालयों में बच्चो की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जनपद सिद्धार्थनगर से ही किया गया था। बच्चे देश का भविष्य है बच्चे पढ़कर आगे बढ़ेगे। आने वाले समय में जनपद सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद से निकलकर अग्रणी जनपद की सूची में शामिल होगा। मा0 सांसद डुमरियागंज द्वारा उपस्थित सभी लागो का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चैधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह अन्य संबधित अधिकारीगण, स्कूली बच्चे, शिक्षक आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन