ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।  

जनपद में फाईलेरिया नियत्रंण कार्यक्रम के अन्तर्गत चिन्हित लिम्फोडीमा (हाथी पॉव) रोगियों के रूग्णता प्रबंधन के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ए0एन0एम0 प्रशिक्षण केन्द्र पर किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में चिन्हित नगरीय क्षेत्र के 03 रोगियों को आमंत्रित कर रूग्णता प्रबंधन के तरीके बताये गये। प्रशिक्षण का संचालन मलेरिया अधिकारी आई0ए0 अंसारी ने किया।
कार्यशाला में विशेष रूप से रूग्णता प्रबंधन (मॉर्बिडिटी मैनेजमेन्ट) को प्रशिक्षण के दौरान लिम्फोडीमा रोगी का डेमो करके दिखाने का प्रशिक्षण फाइलेरिया निरीक्षक पंकज चौधरी एवं एल0टी0 मनीष सिंह द्वारा किया गया।

उन्होने बताया कि डॉ0 आफताब रजा बाल रोग विशेषज्ञ, कुदरहॉ डॉ0 नरोत्तम सिंह डिविजनल कोआर्डिनेटर पाथ संस्थान ने प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में डॉ0 फखरेयार हुसैन, डॉ0 राकेशमणि त्रिपाठी, प्रशांत श्रीवास्तव, दुर्गेश मल्ल, सतेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं सभी पीएचसी/सीएचसी के बेसिक हेल्थ वर्कर मौजूद रहे।