Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाली छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, संसाधन देगा बेगम खैर, आयोजन 4 को

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज में ऐसे बालिकाओं को निःशुल्क  शिक्षा, डेªस, किताब सहित पूरी सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा जिन्होने अपने  मां, बाप, अभिभावक को कोरोना काल में खो दिया है। आगामी 4 अक्टूबर को दिन में 10 बजे बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज में छात्राओं को आई.पी.एस सैयद वसीम अहमद, पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्रीमती निकहत खान कस्टम कमिश्नर लखनऊ द्वारा शिक्षण सामग्री देने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा। इसी क्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली सफल छात्राओं मेंस्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र अतिथियों द्वारा भेंट किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुये बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक  मु0 अकरम ने बताया कि विद्यालय के प्रबन्ध समिति और विद्यालय के स्टाफ ने निर्णय लिया है कि  कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है उन्हें निःशुल्क शिक्षा के साथ ही हर स्तर पर सहयोग किया जाय। इससे उनका मनोबल बढेगा।