व्यापारी मनीष की हत्या के विरोध में सपा ने सौंपा ज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई, परिजनांे को एक करोड़ की सहायता, पत्नी को नौकरी देने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रघुननन्दन राम साहु के नेतृत्व में गुरूवार को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक  अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर कानपुर के व्यापारी बर्रा निवासी मनीष गुप्ता के पुलिसिया पिटाई से मौत मामले में गोरखपुर के दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी सहित कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
ज्ञापन सौंपते हुये रघुननन्दन राम साहु ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में जिस प्रकार से पुलिस कर्मियों ने होटल में जांच के बहाने मनीष गुप्ता की हत्या कर दिया इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में है। कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जायंेंगे तो लोग किस पर भरोसा करेें। यह स्वयं में वर्दीधारी हत्यारों द्वारा अंजाम दिया गया शर्मनाक मामला है,  इससे व्यापारी सहित समाज के सभी वर्गो में रोष है। मांग किया कि व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्या मामले में दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ा दण्ड दिया जाय। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये के मुआवजे के साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिया जाय।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, अब्दुल वफा, बलराम यादव, इकबाल अहमद, राजू, सौरभ गुप्ता, भोला यादव, रिकूं यादव, राम गोपाल कसौधन, अलीस खान, इरशाद खान, अखिलेश चौरसिया, हनुमान चौधरी, रवि चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, गुरूमीत सिंह, अखिलेश यादव, सुशील कुमार, मोनिश खान, अभय जायसवाल के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी