छात्र संघ चुनाव न हुये तो आन्दोलन करेगी छात्र सभा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव स्वपनिल के संयोजन में जागरूकता अभियान के चौथे दिन गुरूवार को महाविद्यालय परिसरों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान  2 अक्टूबर गांधी जयन्ती तक चलेगा।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रसभा के  पदाधिकारियों ने एपीएन पी.जी. कालेज और शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में छात्रों से सीधा संवाद बनाया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शपथ लेने के तत्काल बाद छात्र संघ बहाल करने का निर्णय लिया था किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार छात्र संघों को ही समाप्त कर देना चाहती है जबकि छात्रसंघ लोकतंत्र की पाठशाला है। कहा कि छात्र संघों के चुनाव अक्टूबर माह तक न हुये तो छात्रसभा आन्दोलन छेड़ेगी।
जागरूकता अभियान में छात्र सभा के प्रभारी अनुराग कुमार गगन, प्रदेश सचिव सुशील सोनी ‘विराट’  अजय चौधरी, सिद्धार्थ राय , फैजल अंसारी ,रितिक श्रीवास्तव, आलोक यादव, रजनीश पाठक, अमन बाल्मीकि, राज कुमार यादव ,अमन तिवारी, गोविन्द यादव, राज श्रीवास्तव, अभिषेक     चौधरी, विकास चौधरी, अमन तिवारी, कृष्णा पंडित, के साथ ही अनेक छात्र-छात्रायें शामिल रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन