बच्चों के कटे होंठ एवं कटे तालू की समस्या से ग्रसित बच्चों के इलाज हेतु पंजीकरण 17 से 31 अक्टूॅबर 2021 तक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जन्मजात दोषो में बच्चों के कटे होंठ एवं कटे तालू की समस्या से ग्रसित बच्चों के समुचित इलाज एवं प्रबन्धन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर 17 से 31 अक्टूॅबर 2021 तक प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे निःशुल्क पंजीकरण का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अनूप कुमार ने दी है। उन्होने बताया कि जन्म से कटे होंठ 05 माह बाद, कटा तालू 09 माह बाद, आवाज के लिए 05 से 07 वर्ष तक एंव चेहरे की बनावट 18 वर्ष पर तथा 05 माह से कम के बच्चे भी पंजीकरण करवाकर निःशुल्क इलाज करवा सकते है।
उन्होने निर्देशित किया है कि समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सालय पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमों एवं आशा, आगनबाड़ी कार्यकत्री, एच0बी0एन0सी0 विजिट के माध्यम से उक्त बीमारी से ग्रसित बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाकर, उनके सफल इलाज हेतु निःशुल्क पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि समस्या से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज चिन्हित किये गये 19 स्माइल टेªन सहभागी अस्पतालों में से हेल्थसिटी ट्रामा सेण्टर एवं सुपरस्पेशियालिटी हास्पिटल की टीमों द्वारा किया जायेंगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी