लखीमपुर मामले को लेकर आक्रोश, जनहित किसान पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लखीमपुर में किसानों को कुचलकर मार डालने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरूवार को जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट राम प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन  जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में लखीमपुर घटना के दोषियों को गिरफ्तार किये जाने, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किये जाने, घटना की निष्पक्ष सीबीआई से जांच कराये जाने, किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रामयज्ञ, विश्वनाथ, राजेश कुमार, चन्द्र प्रकाश, राम नरेश चौहान, आनन्द प्रकाश, ऋषि राम त्रिपाठी, शिव कुमार, मोहित सोनकर, सुरेन्द्र चौरसिया आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन