विधायक सीए चन्द्र प्रकाश ने किया गौर गन्ना प्रोड्यूसर कम्पनी का उद्घाटन

एफपीओ बन जाने से बढेगी किसानों की आय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने भारत सरकार द्वारा संचालित कृषक उत्पादक संगठन के सेंट्रल सेक्टर योजना के अंतर्गत नाबार्ड के सहयोग से बस्ती के गौर ब्लॉक अंतर्गत गन्ना के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौर गन्ना प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यालय का उद्घाटन करते हुए विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री  की मंशा है कि देशभर में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए देश भर में 10000 एफपीओ बनाए जाए। इस कार्यालय के खुल जाने से यहां के किसानों को इसका लाभ मिलेगा तथा इस क्षेत्र में गन्ना के पैदावार में बढ़ोतरी होगी।
नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक मनीष कुमार ने किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी और किसानों के एफपीओ के माध्यम से संगठित होने के लाभों के बारे में बताया। इस दौरान पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सह निदेशक फादर मैथ्यू, जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह , बहादुरपुर ब्लॉक सीईओ समरेंद्र प्रताप सिंह, गौर ब्लॉक सीईओ राम कुमार , विधायक प्रतिनिधि सुशील कुमार पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह , पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के  कंचन  ,पवन कुमार, निदेशक घनश्याम यादव,सुखराज,प्रदीप, निशा,  आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन