Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जयन्ती पर याद किये गये महाराज अग्रसेन

बस्ती । अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सुभाष अग्रहरि के संयोजन में परम्पराागत  ढंग से ब्लाक रोड स्थित अग्रहरि भवन पर मनाया गया।
सुभाष अग्रहरि ने बताया कि महाराज अग्रसेन एक पौराणिक कर्मयोगी लोकनायक, समाजवाद के प्रणेता, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी माने जाते थे। आपका जन्म द्वापर युग के अंत और कलयुग के प्रारंभ में हुआ था। वह भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे। महाराजा अग्रसेन का जन्म नवरात्रि के प्रथम दिवस, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को हुआ। बताया कि भगवान अग्रसेन का भगवा ध्वज अहिंसा और सूर्य का प्रतीक है तथा सूर्य की 18 किरणें 18 गोत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ध्वज में चांदी के रंग की एक ईंट और एक रुपया वैभव, भाईचारे एवं परस्पर सहयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस अवसर पर दीप प्रज्जवल के साथ ही राम गोपाल, जगदीश अग्रहरि आदि ने महाराज अग्रसेन के जीवन वृत्त के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ ही लोगों ने महाराज अग्रसेन को नमन् किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप अग्रहरि, सन्तोष अग्रहरि, पवन अग्रहरि, शिव कुमार अग्रहरि, शैलेष अग्रहरि, श्रुति अग्रहरि, गीता प्रकाश अग्रहरि, संगीता देवी, मंजू देवी, स्वाती अग्रहरि, सुरेश अग्रहरि, भगवत अग्रहरि, कुलभूषण अग्रहरि के साथ ही अग्रहरि समाज के लोग उपस्थित रहे।