ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बनाया संघर्ष की रणनीति

28 को मांगों के समर्थन में देंगे धरना

कर्मचारी, शिक्षकों की मांगो को अनसुना कर रही है सरकार-चन्द्रिका सिंह

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी और पेशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षकों की बैठक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की  अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन नीति बहाली के साथ ही 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित किये जाने वाले धरना प्रदर्शन की रूप रेखा पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन जारी है। गत 5 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी मोटर साईकिल जुलूस निकालकर चेतावनी दिया गया था कि यदि मांगे न मानी गई तो 28 अक्टूबर को  धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बावजूद सरकार मांगों पर विचार नहीं कर रही है।
शिक्षक संघ के जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी एवं कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि 28 के धरने के बाद सरकार मांगों पर विचार नहीं करती तो आगामी 30 नवम्बर को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन पार्क में समूचे प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास करायेंगे। इसके लिये बीआरसी एवं ब्लाक स्तर पर निरन्तर सम्पर्क एवं पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजकुमार तिवारी, सुरेश गौड़, अशोक यादव, सनद पटेल, गणेश सिंह, राजेश द्विवेदी, दिलीप दूबे, रंजन सिंह, प्रताप नरायन, देवेन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश, सन्तोष पाण्डेय, हरिओम यादव के साथ ही मो. असलम, शिव प्रकाश सिंह, अनिल पाठक, राम सागर वर्मा, अंगद सिंह, हृदय विकास, मक्खन लाल, कमलेश, शेषनाथ, रजनीश यादव के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।