ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन कराने का डीएम ने दिया निर्देश

चिन्हित महिलाओं को दिलाएं संचालित योजनाओं का लाभ

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सन्दीप चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 नीना वर्मा की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त एम0ओ0आई0सी0को निर्देश दिया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेगे। जिलाधिकारी श्री मीणा ने समस्त एम0ओ0आई0सी0 को गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन कराने, उनका समय-समय पर टीकाकरण कराने तथा सुरक्षित प्रसव कराने के साथ पोर्टल पर फीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित कर ले कि सभी का प्रसव अस्पताल में ही हो तथा उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग कराये जाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से प्रेषित करे। इसके साथ समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रसव कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आशा के पारिश्रमिक का भुगतान का भुगतान कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुय चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कोविड-19 टीकाकरण की मानीटरिंग करे तथा टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही डोर-टू डोर सर्वे कराये। एस0एन0सी0यू0 में बच्चो को भर्ती कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डी0पी0एम0 व एम0ओ0आई0सी0 द्वारा अपलोड की गयी रिपोर्ट को खुद चेक कर लें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा परिवार नियोजन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, टीकाकरण अभियान, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, रोगी कल्याण समिति, अनटाइड फन्ड, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, जननी सुरक्षा योजना आदि की समीक्षा की गयी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमशंकर, डा0 सौरभ चतुर्वेदी, समस्त एम0ओ0आईसी0 तथा अन्य संबधित कर्मचारी उपस्थित थे।