ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जागरुकता के अभाव में मनोरोग का शिकार होते हैं लोग – सीएमओ

– मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन

– जिला अस्पताल के मन कक्ष में होता है मानसिक समस्या का समाधान

कबीर बस्ती न्यूज,संतकबीरनगर।उ0प्र0।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्द्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि हर वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसी क्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत मानसिक स्वास्थ्य इकाई के टीम के सदस्यों द्वारा चार अक्टूबर से लेकर के 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता रहा है । इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है जिसकी कमी से लोग मनोरोग के शिकार होते रहते हैं और समय पर इलाज के अभाव में वह मानसिक बीमारियों से ग्रसित हो जाते है

संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एमसीएच विंग के प्रांगण में  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल  तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ मोहन झा द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 76 और 77 में मानसिक स्वास्थ्य के इलाज की व्यवस्था है। सप्ताह के तीन 3 दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी चलाई जाती है तथा मन कक्ष में मनोरोग ग्रसित व्यक्तियों की काउंसलिंग की भी व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी चतुर्वेदी द्वारा मानसिक स्वास्थ संबंधी लक्षणों के विषय में प्रकाश डाला गया तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए मनो रोग से ग्रसित व्यक्तियों के इलाज के विषय में जानकारी दी गई। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर तन्वंगी मणि शुक्ला द्वारा मनोरोग के विभिन्न लक्षणों पर चर्चा की गई तथा उनसे बचाव के विभिन्न उपायों के विषय में भी बताकर आए हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय के एनसीडी क्लीनिक एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम मे कार्यरत डॉक्टर ए पी गुप्ता, फिजीशियन, स्टाफ नर्स हरिओम सिंह, काउंसलर कुलदीप पासवान, फिजियोथैरेपिस्ट बलवंत त्रिपाठी, जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई से डॉ तन्वंगी मणि शुक्ला क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, अमरेंद्र कुमार साइकाइट्रिक सोशल वर्कर ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से हॉस्पिटल मैनेजर डॉक्टर फैजान शेख तथा  हेल्प डेस्क मैनेजर शिवेंद्र तिवारी द्वारा संयोजित किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में चार प्रतिभागी पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान संकाय से आए हुए छात्रों के द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई । इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कुल 20  प्रतिभागियों में से उत्कृष्ट चार  प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रशिक्षु मनोविज्ञानियों को दिया गया प्रमाण पत्र

संयुक्त जिला चिकित्सालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग में हीरालाल पीजी कॉलेज मनोविज्ञान संकाय के 4  छात्रों को प्रशिक्षु इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयनित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान इन चारो छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न घटकों का प्रशिक्षण दिया गया था। इन प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।