ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पत्रकारों ने किया आवासीय सुविधा की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शनिवार को मण्डल मुख्यालय पर पत्रकारों को आवसीय सुविधा दिये जाने की मांग को लेकर पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री  महेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से  राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बस्ती मण्डल  मुख्यालय पर अनेक पत्रकार विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में गैर जनपदों से आकर अपनी सेवा दे रहे हैं उनके रहने के लिए जनपद में कोई स्थाई निवास स्थान नहीं है।  ऐसे लोगों को अल्प वेतन के साथ किराए पर आवास को लेकर रहने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है ऐसे पत्रकारों को आवासीय सुविधा के लिये पत्रकारपुरम की स्थापना कराया जाय।
ज्ञापन  सौंपने वालों में  संदीप गोयल, अनुराग श्रीवास्तव दिनेश कुमार पाण्डेय,  अनूप मिश्र,  प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार त्रिपाठी ,देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ‘बिन्नू’   संजय राय,  मनोज कुमार यादव आदि शामिल रहे।