Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

08 नवम्बर को चित्रांश क्लब के संयोजन में होगा भव्य कुआनो आरती

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

विगत वर्षों की इस वर्ष भी 08 नवम्बर को सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब के संयोजन में भव्य कुआनो आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्लब के संरक्षक दिनेश श्रीवास्तव के मड़वानगर स्थित आवास पर एक बैठ हुई जिसमे प्रचार प्रसार, पुरोहितों के आमंत्रण, पार्किंग, घाट की साफ सफाई, अर्थ व प्रसाद प्रबंधन से लेकर सुरक्षा तक सभी विन्दुओं पर विमर्श किया गया।

संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कार्यक्रम का खाका खींचते हुये कहा कि भव्यता के साथ साथ प्रबंधन का पूरा ध्यान रखना होगा जिससे अमहट घाट पर महाआरती में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होने कहा पुलिस प्रशासन व नगपालिका से भी सहयोग मांगा जायेगा। संरक्षक अनूप खरे ने कहा कार्यक्रम में आने वाला खर्च क्लब स्वयं उठायेगा, इसमे किसी प्रकार की बाहरी मदद नही ली जायेगी। यदि कोई आस्थावान पुरूष या महिला अथवा संस्था सहयोग प्रदान करना चाहे तो उसे सम्मान दिया जायेगा।

तय किया गया कि आरती की भव्यता कायम रहे इसके लिये प्रयागराज या काशी से पुराहितों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता, सतीश सोनकर, अतुल चित्रगुप्त, धर्मप्रकाश, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, संध्या दीक्षित, रेखा चित्रगुप्त, शीला पाठक, प्रतिमा श्रीवास्तव, सुमन पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी, रामविनय पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल, सर्वेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा, अजय श्रीवास्तव, कृष्णकुमार, दुर्गेश विश्वकर्मा, सैयद अफजल सेराज, शेषनरायन, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव तथा अश्वनी सिंह आकद मौजूद रहे। क्लब की अगली बैठक से पूर्व अमहट घाट की साफ सफाई के लिये अभियान चलाने पर विचार किया गया।