ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

श्री रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात एवं राम विवाह का किया गया मंचन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में जारी श्री रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राम बारात एवं राम विवाह का मंचन किया गया। भगवान श्री राम के चित्र पर मुख्य यजमान सन्तोष पांडेय, भावेश पांडेय, रंजना अग्रहरि, सर्वेश श्रीवास्तव व अन्य विशिष्ट जनों द्वारा माल्यापर्ण, दीप जलाकर लीला का शुभारंभ किया गया।

अयोध्या से राजा दशरथ, भरत और शत्रुघ्न व आये हुये बारातियों के साथ पारंपरिक रूप से ढोल व बैंड बाजा के साथ श्रीराम की बारात निकली। इस बीच आतिशबाजी भी की गई। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से राम विवाह की लीला का मंचन हुआ। सुभाष शुक्ल व उनकी पत्नी अनीता शुक्ला ने कन्यादान किया। वहीं राम कलेवा के मंचन के दौरान लोक गायिका रंजना अग्रहरि व कथा व्यास कृष्ण मोहन ने अपने गीतों के माध्यम से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस अवसर पर धनुषधारी रामलीला मण्डल अयोध्या के अगुवा विश्राम पांडेय द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान किये। रामलीला का सार्थक और सफल बनाने में सुभाष शुक्ल, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, रमेश सिंह, हरि प्रसाद पांडेय, बृजेश सिंह मुन्ना, आचार्य हरीश त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिवेदी, भोलानाथ चौधरी, अनिल मिश्र, पंकज त्रिपाठी, जॉन पांडेय, विनय शुक्ल, रामविनय पांडेय, रोहन दूबे, कात्यायनी दूबे, पूजा दूबे, ज्योति, अमन, अंकित, अभय, शशांक आदि लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।