ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

इस बार दीपवाली में 11 फिट के दिये के साथ जगमगाएगा अमहट घाट

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
राज्य ललित कला अकादमी सदस्य डा नवीन श्रीवास्तव के परिकल्पना से इस बार दीपवाली में अमहट घाट 11 फिट के दिये के साथ जगमगाएगा। 11 फिट के दिये के निर्माण हेतु आज अमहट घाट पर पंडित राजेश उपाध्याय जी द्वारा पूजन कराकर डा नवीन श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ 11 फिट दीये के निर्माण का संकल्प लिया।
 डा नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि इस 11 फिट के एक दिये के माध्यम से समाज के सभी लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि  सभी का अपना एक लक्ष्य होना चाहिए। इससे सफलता जरूर मिलेगी जिस प्रकार सूरज एक है, चन्द्रमा एक है, आकाश एक है, पृथ्वी एक है इसी तरह लक्ष्य भी एक होना चाहिए। डा नवीन ने कहा कि इस दीप निर्माण में कथक गुरु मास्टर शिव, वरिष्ठ रंगकर्मी बालमुकुंद आकाश, वेंकट रमन भटनागर, कुँवर श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव का सहयोग है।
वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी बालमुकुंद आकाश ने कहा कि कलाकार समाज में कुछ अलग और नया करने का हमेशा सोचता है और इसी नयी सोच के साथ डा नवीन जी ने इस दीपावली को अलग तरीके से मनाने हेतु हम कलाकारों के साथ 11फिट के दीप को जलाकर बस्ती को ज्योतिर्मय करना चाहते हैं।
इस दौरान दिक्षान्तनवीन, दृष्टी श्रीवास्तव, तारावती उपाध्याय, पंडित दुर्गेश शास्त्री, जया उपाध्याय, कमलेश, गिरजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।