ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

 लखीमपुर खीरी हत्या काण्ड में मारे गये किसानांें और पत्रकार की अस्थियों का विर्सजन

मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष- दिवान चन्द पटेल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन बस्ती मण्डल के पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने रविवार को  लखीमपुर खीरी हत्या काण्ड में मारे गये किसानांें और पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा कुंआनों के अमहट घाट पर विधि विधान से विसर्जित किया। भाकियू प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल ने कहा कि किसान, मजदूरों का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक तीनांें काले कृषि कानूनों को वापस लेकर सरकार एमएसपी की गारण्टी के लिये कानून नहीं बना देती। उन्होने मांग किया कि लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसानों, पत्रकार के परिजनांें को न्याय मिल सके इसके लिये तत्काल प्रभाव से केन्द्रीय गृह मंत्री अजय टेनी को मोदी मंत्रिमण्डल से बर्खास्त किया जाय।
मण्डल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शहीद स्थल मुण्डेरवा से आरम्भ होकर कुरियार से महादेवा, लालगंज, कुदरहा, धनघटा, नाथनगर, महादेवा, होते हुये संतकबीर नगर जनपद के खलीलाबाद में  पहुुंची।  यहां से बघौली, मेहदावल,  बेलहर से होकर, रूधौली, बांसी,  तिलौली शोहरतगढ, बढनी, इटवा, डुमरियागंज , नौगढ होते हुये 23 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को  कलश यात्रा बस्ती के भानपुर, सोनहां, सल्टौआ,  वाल्टरगंज चीनी मिल, हरदिया,  बडे बन पानी टंकी होते हुये 3.30 बजे अमहट घाट पहुंची। यहां अस्थि कलश का विर्सजन किया गया।
मुख्य रूप से भाकियू मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, बस्ती जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के साथ ही अनूप चौधरी,  भारतेन्दु प्रताप, रामचन्द्र, महेन्द्र कुमार,  परमात्मा चौधरी, रामचन्द्र सिंह, आर.पी. चौधरी, का. के.के. तिवारी, जय जर्नादन मिश्र,  रमेश चौधरी, त्रिवेनी, गनीराम, कन्हैया प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, गौरीशंकर, विनोद कुमार, दीप नरायन, रामनरायन, सुजीत चौधरी, सत्यराम आदि शामिल रहे।