स्वनिधि दीपोत्सव में 02 को बालीबुड नाइट में जोया अफरोज तो 03 नवम्बर को मोनिका बेदी प्रस्तुत करेंगी कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

स्वनिधि दीपोत्सव में 02 नवम्बर को बालीबुड नाइट में जोया अफरोज तथा 03 नवम्बर को मोनिका बेदी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि 02 नवम्बर को कत्थक तथा शिव तांडव एंव 03 नवम्बर को मयूर नृत्य एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगा।
उन्होने बताया कि 29 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, फैशन शो (दादा, दादी रैम्प वाक) लोक नृत्य/गायन के कार्यक्रम होंगे। 30 अक्टॅूबर को फैशन शो, मिस बस्ती (ब्राइडल), मिस्ट बस्ती खादी तथा मिस बस्ती खादी, मेरी जिन्दगी फिमेल राकबैण्ड कार्यक्रम होंगा। 31 अक्टॅूबर को फैंसी डेªस कम्पटीशन, लोक नृत्य, लोक गायन एंव भोजपुरी नाइट में भोजपुरी कलाकार सुरेश कुशवाहा का कार्यक्रम होंगा। 01 नवम्बर को मतदाता जागरूकता, रासलीला एंव बृज की होली कार्यक्रम होंगा। उन्होने बताया कि ये सभी कार्यक्रम सायं 07.00 बजे से 10.00 बजे तक किया सम्पन्न होंगे।
उन्होने बताया कि शासन के निर्देश पर इस मेले का आयोजन 03 नवम्बर तक किया जायेंगा, परन्तु जन सामान्य के उत्साह एवं छोटे दुकानदारों के हित को ध्यान में रखते हुए मेला 20 नवम्बर तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। इसके लिए नगर पालिका बस्ती तथा नगर पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक स्ट्रीट वेण्डर का स्टाल मेले में लगवाये। उन्होने बताया कि मेले में कुल 150 स्टाल लगाये जा रहे है, जिसमें से 50 शासकीय विभागों के होंगे, जो निःशुल्क होंगे।
उन्होने बताया कि मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एमएसएमई, ओडीओपी, डूडा, एनआरएलएम, खादी ग्रामोद्योग, मिशन शक्ति, आजादी का अमृत महोत्सव, चौरी-चौरा शताब्दी समारोह एंव अन्य विभागों की कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगायी जायेंगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के साढे चार साल की उपलब्धियों का सजीव प्रसारण किया जायेंगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन