उद्यमियों के प्रत्येक समस्या का होगा प्राथमिकता पर निस्तारण-डीएम

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सभी उद्यमियों ने जिलाधिकारी को अस्पताल चौराहे से प्लास्टिक कांप्लेक्स तक सड़क की मरम्मत कराने तथा विभिन्न चौराहों पर वाहनों से अवैध वसूली रोकने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी इस आशय के निर्देश दिए हैं।
बैठक में गणेशपुर में औद्योगिक आस्थान में प्लाट संख्या 50 पर अवैध कब्जे के बारे में श्री रामचंद्र ने अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटाने के लिए तथा इसे विभाग के कब्जे में लेने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया है। चौधरी लीजिंग औद्योगिक क्षेत्र बस्ती के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्टांप ड्यूटी छूट विषयक गारंटी धनराशि मुक्त कराने के लिए उपायुक्त उद्योग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में उद्योग एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा किया तथा अक्टूबर माह के अंत तक शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर श्रम विभाग के 5, कृषि विभाग के 2 एवं बस्ती विकास प्राधिकरण का 1 प्रकरण पोर्टल पर लंबित पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने इन प्रकरणों को 3 दिन के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीओ शक्ति सिंह, चेंबर ऑफ इंडस्ट्री के महामंत्री हरीश चंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, ग्रामोद्योग अधिकारी एके सिंह एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी