ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

31 अक्टूबर तक निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अन्तर्गत जन्मजात कटे होंठ व  तालू वाले बच्चों का निःशुल्क पंजीकरण स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसके लिए 31 अक्टूबर तक निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बस्ती में किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने देते हुए बताया है कि शिविर में  पंजीकृत बच्चों का सम्पूर्ण इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जा रहा है। अभी तक 50 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही बस्ती के अलावा अन्य जिलों से भी सभी पीड़ित निःशुल्क इलाज के लिए इस शिविर में निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होने बताया है कि 21 अक्टूबर से शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नं. 9454159999, 9565437056 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा प्रत्येक दिन व निरन्तर जारी रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनूप कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से सम्बद्ध स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि कई बच्चों के होठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्मविश्वास जगाती है और इस आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डा0 वैभव खन्ना और प्रदेश का प्रख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। जन्मजात कटे होठ व कटे तालू के मरीजों की समस्या व उनके निदान के लिये निःशुल्क सुविधा को प्रदेश में प्रसारित करने की आवश्यकता है। जन्मजात कटे होठ व तालू की समस्या लगभग 3000 से 5000 जीवित शिशुओं में से एक को हो सकती है। यह होठ के दोनो तरफ अथवा एक ही तरफ सम्भव है। सामान्यतः तालू के साथ होठ भी कटा होता है परन्तु कभी-कभी अकेले तालू के कटे होने की सम्भावना भी रहती है। इसके कारणों में किसी भी चीज की स्पष्ट भूमिका अभी तक नहीं प्रमाणित है।
नोडल अधिकारी आर0बी0एस0के0 डा0 सी0के0 वर्मा ने प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि यह बीमारी बच्चों में जन्मजात होती है तथा प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। इस संस्था द्वारा किसी भी उम्र के लोगों का इलाज पूर्णतया निःशुल्क है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत डा0 वैभव खन्ना जी के नेतृत्व में 11000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क सफल आपरेशन किया जा चुका है।