एकजुटता की ताकत से खुलते हैं समस्याओं के समाधान के रास्ते-मनीष कुमार गुप्ता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में अखिल भारतीय कान्दू (वैश्य) सभा के बैनर तले आयोजत सम्मेलन में कान्दू, वैश्य एवं मद्धेशिया बिरादरी के हजारों लोग इकट्ठा हुये। सभी ने अपने हक के लिये एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उ.प्र. सरकार मनीष कुमार गुप्ता ने कहा एकजुटता की ताकत से समस्याओं के समाधान के रास्ते खुलते हैं।

अलग अलग टुकड़ों में बिखरे लोगों की आवाज दबकर रह जाती है। कान्दू समाज की ओर से जो मुद्दे उठाये गये हैं सभी वाजिब हैं और उन्हे उचित पटल पर उठाया जायेगा। सम्पूर्ण वैश्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद ने कहा पूर्व में कई बार अधिकारों के लिये आवाज उठाई गयी है लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा और संवदेनहीनता के चलते मागें अधर में लटकी हैं। इसको लेकर निर्धायक संघर्ष छेड़ना होगा। उन्होने कहा वैश्य समाज आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर तैयारियां हो रही हैं। सम्पूर्ण वैश्य समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज उपेक्षा का शिकार है। स्पष्ट आदेश के बावजूद स्थानीय प्रशासन जाति प्रमाण पत्र नही जारी कर रहा है।

इसको लेकर कई बार टकराहट की स्थिति उत्पन्न हुई है। अधिकारियों की उदासीनता समाज के लोगों को आरपार का संघर्ष छेड़ने को बाध्य कर रही है। उन्होने कहा एकजुटता की ताकत से हम नतीजे पर पहुचेंगे। सम्मेलन में कान्दू समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, अनुपा आर्या, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, पूर्व नपा चेयरमैन अशोक गुप्ता, गिरीशचन्द्र मऋेशिया, विनोद मद्धेशिया, हरीराम गुप्त, जय प्रकाश मद्धेशिया, अवधेश मद्धेशिया, अशोक निगम, सन्नी सांवरिया, अजय गुप्ता, आकाश कसौधन, संजय कसौधन, ऋतिक कसौधन, सुनील गुप्ता, कन्हैयालाल, कुलदीप जायसवाल, बैजनाथ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन