विश्वकर्मा महासभा की बैठक में राजनीतिक भागीदारी के लिये एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की मासिक बैठक उमेश चन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 14 से 16 नवम्बर तक कुशीनगर के खड्डा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता पर विचार किया गया। अधिवेशन में बस्ती से 15 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष उमेश चन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को अपने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चे पर अपनी एकजुटता बनाये रखनी होगी। विश्वकर्मा समाज की राजनीति के क्षेत्र में भागीदारी मजबूत हो इसके लिये समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा।
विश्वकर्मा महासभा की मासिक बैठक में संगठन मंत्री रामजनम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम किशोर आदि ने कहा कि एकजुटता के बिना राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी संभव नहीं है। विश्वकर्मा समाज के लोग अपने महत्व को समझे।
बैठक में मुख्य रूप से रामकेश विश्वकर्मा, मदनसेन शर्मा, पं. मेहीलाल विश्वकर्मा, रामअचल शर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, दशरथ विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, नन्दकिशोर  विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, दीनानाथ शर्मा, रामरूप शर्मा, रामजी शर्मा, लालजी शर्मा, देवेन्द्र विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा के साथ ही विश्वकर्मा महासभा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन