Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

बस्ती के पांचो विधानसभा क्षेत्रोें से प्रत्याशी उतारेगी शिवसेना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को शिव सेना की बैठक शिवसेना प्रमुख प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में निर्मलीकुण्ड के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुये सदस्यता अभियान तेज करने, ब्लाक स्तर पर सक्रियता बढाने और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे जाने पर विचार किया गया।
शिवसेना प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि जो पदाधिकारी चुनाव लड़ने के इच्छुक हों वे अपनी सक्रियता बढाने के साथ ही सदस्यता अभियान तेज करने में योगदान दें। बैठक में मुख्य रूप से प्रवेश सिंह, राम प्रकाश गौतम, बलराम प्रजापति, रामनेवास निषाद, इन्द्रपाल प्रजापति, संजय कुमार, रूपेश सिंह, हरिश्चन्द्र तिवारी, शिवेश शुक्ल, रामभरत यादव, भवानी सेना प्रमुख चन्द्रावती गौतम, फूलमती देवी, प्रेमादेवी, मालती देवी, ऊषा गुप्ता के साथ ही शिवसेना के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।