ब्रिटेन, कनाडा ने बेलारूस के राष्ट्रपति, सात अन्य पर लगाए प्रतिबंध

लंदनः ब्रिटेन और कनाडा ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको, उनके बेटे और छह अन्य सरकारी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बेलारूस में विवादित राष्ट्रपति चुनाव और प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ के मुद्दे पर ब्रिटेन और कनाडा ने यह कदम उठाया है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को कहा कि ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने और दमन के लिए जिम्मेदार लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश के क्रम में” कनाडा के साथ समन्वित दृष्टिकोण के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों में यात्रा प्रतिबंध, लुकाशेंको, उनके बेटे विक्टर लुकाशेंको सहित बेलारूस सरकार के आठ लोगों की संपत्ति जब्त करने जैसे कदम शामिल हैं।

राब ने एक बयान में कहा, ‘‘आज, ब्रिटेन और कनाडा ने प्रतिबंध लगाकर एलेंक्जेंडर लुकाशेंको के हिंसक और फर्जी शासन को स्पष्ट संदेश दिया है। हम धांधली वाले इस चुनाव के परिणाम को स्वीकार नहीं करते।”

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर