5 सूत्रीय मांगो को लेकर सफाई कर्मियों की बाइक रैली 16 को, बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 5 सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 16 नवम्बर को आयोजित होने वाले बाइक रैली की तैयारियों पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि सफाईकर्मी अपने अधिकारोें, पेशन हासिल करने के लिये एकजुट हो। कहा कि विकास खण्ड स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव शीघ्र कराया जाना है, सदस्यता अभियान को पूर्ण कर लिया जाय।
संघ के जिला मंत्री मनसाराम ने बैठक में बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने, सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली बनाये जाने, पदोन्नति, पद नाम पंचायत सेवक किये जाने, सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करन की मांग को लेकर संघ निरन्तर संघर्षशील है। एकजुटता से ही सफलता मिलेगी।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पाण्डेय, मो. हुसेन, जंग अहादुर, सन्तोष कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, प्रदीप कुमार, राधेश्याम, बजरंगी, कैलाशनाथ गुप्ता,जय सिंह, दीनानाथ, भरतराम, जय प्रकाश, रूद्रनरायन रूदल, मायाराम, शिवा कुमार, राजकुमार वर्मा, कन्हैयालाल, हनुमान शरण, ओम प्रकाश, अरूण कुमार, वीरेन्द्र कुमार के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सफाईकर्मी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन