नाती की हत्या से आहत बाबा ने लगाया न्याय की गुहार,आरोपी दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

नाती के अपहरण एवं हत्या की घटना से दुःखी सोनहा थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल टोला उकड़हवा निवासी जगराम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में जगराम ने कहा है कि गत 15 मई 2021 को उसके ढाई वर्षीय नाती रितेश का अपहरण कर हत्या कर दिया गया। इस संगीन मामले में पुलिस ने दो लोगों संदीप और पार्वती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब से पार्वती जमानत पर रिहा होकर आयी है वह लगातार उन्हें और परिवार के सदस्यों एवं गवाहों को जान माल की धमकियां दे रही है।
एसपी को दिये पत्र में जगराम ने कहा है कि पार्वती, उसका भाई सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहटिया निवासी हरिहर पुत्र बहादुर आदि उसके पुत्र जवाहिर एवं गवाहों को  हत्या की धमकी देते हैं कि तुम लोगों का भी हश्र रितेश जैसा करेंगे।  इससे परिवार के लोग और गवाह डरे सहमे हैं। जगराम ने मांग किया है कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर उसके परिवार और गवाहों की सुरक्षा कराया जाय  ।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन