सिंचाई बन्धु की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सिंचाई बन्धु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सरयू नहर कालोनी खौरहवा के फिल्ड हास्टल में आयोजित हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि वर्तमान समय किसानों की रवी की फसल हेतु तैयारी का है। शासन द्वारा कृषको को खाद एवं बीज पर अनुदान दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सिंचाई हेतु नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा करा लिया जाय। इसके लिए सरयू नहर खण्ड बस्ती, खण्ड अयोध्या तथा खण्ड गोण्डा से समन्वय स्थापित कर ले ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप हो सके।
खण्ड-3 गोण्डा के सहायक अभियन्ता शशांक मिश्रा ने बताया कि माईनरों पर स्क्रैपिंग का कार्य शुरू है। वर्तमान में गनेशपुर माईनर पर कार्य हो रहा है। सहायक अभियन्ता नलकूप रवि सागर ने बताया कि 633 नलकूपों में से 627 नलकूप संचालित है केवल 04 नलकूप यांत्रिक दोष से तथा 02 नलकूप विद्युत दोष से बन्द है। शीघ्र की ठीक करा लिया जायेंगा।
उद्यान निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि पंजीकृत किसानों के लिए प्याज का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मिनी स्प्रिंग्लर तथा अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। बैठक मंे सहायक अभियन्ता बलिकरन चौहान, विद्युत वितरण खण्ड हर्रैया से अशोक श्रीवास्तव, कृषि विभाग के हरिनारायण, अवर अभियन्ता अनिल शर्मा, अम्बिका प्रसाद, अभिशेष कुमार, कमलेश कुमार, दुर्गेश श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन