Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत नये मतदाताओ को जोडने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 एवं विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत नये मतदाताओ का नाम लिस्ट में बढ़ाने के संबध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में जनपद के समस्त प्रधानाचायो के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपस्थित प्रधानाचायों से कहा कि विद्यालयों/महाविद्यालयों की ऐसे जो विद्यार्थी जिनकी उम्र दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर कर लेंगे उनके मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने का जनपद में प्रत्येक मतदान केंद्र पर कार्य चल रहा है इसके लिए ऐसे छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड में अपने दो फोटो के साथ बीएलओ से संपर्क करें या अपने विद्यालय में फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित अध्यापक को उपलब्ध कराएं जिससे कि आपका मतदाता सूची में नाम आ सके और आप लोकतंत्र की हिस्सेदारी में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें और अपने मनचाहे व्यक्ति को बिना दबाव के बिना भय के चुन सके।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।